Tuesday 10 October 2017

एशिया कप हॉकी में आज भारत का मुकाबला जापान से



एशिया कप हॉकी में आज भारत का मुकाबला जापान से
भारतीय पुरूष हॉकी टीम बुधवार से यहां शुरू होने जा रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में यहां पहुंची भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है। भारत के साथ पूल ए में बंगलादेश और पाकिस्तान की टीम है।  

टीम इंडिया के कप्तान मनप्रीत ने जापान के खिलाफ मैच को लेकर भरोसा जताते हुये कहा कि एशिया में शीर्ष पर बने रहने के लिए उन्हें जीत से शुरुआत करनी होगी हालांकि पहले मैच में दबाव रहता है पर हमें उससे उबरने के लिये अच्छा खेलना होगा।  हम किसी भी हालात का सामना करने तैयार हैं। टीम का अभ्यास सत्र अच्छा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.