Thursday, 19 June 2025

दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में मानसून मचाएगा तबाही

 दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में मानसून मचाएगा तबाही

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, और मणिपुर में तेजी से सक्रियता दिखाई है। कई राज्यों के लिए रेड (Red Alert) और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किए गए हैं, जिससे बाढ़, भूस्खलन, और यातायात बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।



IMD के अनुसार, यूपी में 20 जून तक मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। सोनभद्र, बलिया, मऊ, और गाजीपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 19 जून से बारिश में और तेजी आएगी। बिहार में मानसून 17 जून को पूर्वी जिलों जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जामुई, और पश्चिम चंपारण में प्रवेश कर चुका है। IMD ने इन जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का ऑरेंज अलर्ट है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.