Thursday, 19 June 2025

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

 इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार बल्लेबाज करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गए। उन्‍हें नेट्स में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का सामना करते समय पसलियों में चोट लग गई। गेंद लगने के बाद नायर काफी परेशानी में नजर आए। करुण नायर के लिए यह बहुत बड़ा मौका है, क्योंकि 2017 के बाद से उनके पहले टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद है। चयनकर्ताओं के नजरअंदाज करने के बाद नायर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह पक्‍की की है। 



नेट्स सेशन के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने करुण नायर को कई बाउंसर मारे। जिनमें से एक गेंद सीधे उनकी बाईं पसलियों पर लगी। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने तुरंत डॉक्टरों से मदद मांगी। इस दौरान नायर काफी परेशानी में दिखे। हालांकि उन्‍होंने कुछ ठीक महसूस होने के बाद उन्‍होंने थोड़ी बल्‍लेबाजी भी की। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी कोच शितांशु कोटक के साथ लंबी तकनीकी बातचीत करते देखे गए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.