महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में आज शाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा
महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, मुंबई इंडियंस आज शाम गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई और गुजरात दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं। आज के मैच में टूर्नामेंट के पहले फाइनलिस्ट का निर्धारण हो सकता है।
तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स वर्तमान में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात और मुंबई के 8-8 अंक हैं। गुजरात बेहतर नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है।
गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.