Monday, 10 March 2025

दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस को नहीं मिली मंजूरी

 दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस को नहीं मिली मंजूरी

राज्‍यसभा में सदन की बैठक आज सुबह जैसे ही शुरू हुई उपसभापति हरिवंश ने दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस पेश करने की अनुमति नहीं दी। विपक्षी दलों ने कथित डुप्‍लीकेट मतदाता पहचान संख्‍या और अन्‍य मुद्दों को लेकर स्‍थगन का नोटिस देने का प्रयास किया था। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और अन्य दलों के सदस्‍य इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी करने लगे।


उपसभापति ने सदस्‍यों से अपील की कि वे अपनी सीटों पर वापस चले जाएं और सदन की कार्यवाही चलने दें। बाद में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और अन्‍य सदस्‍यों ने इस मुद्दे पर वाकआउट किया। सदन के नेता जे.पी.नड्डा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सदन से वॉकआउट करके गैर-जिम्‍मेदाराना दृष्टिकोण अपना रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सदन को बदनाम करने के लिए स्‍थगन नोटिसों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।

उन्‍होंने यह भी कहा कि सदन में कई महत्‍वपूर्ण मुद्रदे सूचीबद्ध है, जिन पर सदस्‍यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को सदन के नियमों और विनियमों के बारे में कथित रिफ्रेशर कोर्स करने की आवश्‍यकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.