Friday, 28 March 2025

30 मार्च से विक्रम संवत 2082 की शुरुआत

 30 मार्च से विक्रम संवत 2082 की शुरुआत

इस वर्ष सिद्धार्थ नामक विक्रम संवत 2082 की शुरुआत 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा के दिन होगी। वर्ष परिवर्तन के साथ ही हिंदू नववर्ष के राजा-मंत्री के अतिरिक्त अन्य ग्रहों की स्थिति में भी परिवर्तन आएगा।


ज्योतिर्विदों की मानें तो यह परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। शहर में नववर्ष का स्वागत विभिन्न स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा।

नववर्ष का राजा एवं मंत्री एक ही ग्रह सूर्य होगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही सृष्टि का आरंभ हुआ था। ग्रहों की जो स्थिति बन रही है, उसके अनुसार यह वर्ष उन्नतिदायक है।

इसका कारण दो मुख्य पदों पर एक ही ग्रह का होना है। हालांकि मौसम की स्थिति की बात करें तो इस वर्ष तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ेगा। स्वामी चंद्रमा का होने से भूमि, भवन, शिक्षा, सोने के दामों में वृद्धि होगी।

हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव पर राजवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। संस्कार भारती जिला इंदौर, लोक संस्कृति मंच एवं नगर निगम इंदौर के तत्वावधान मे 30 मार्च को सुबह 5:30 बजे से कार्यक्रमों का आरंभ होगा। संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि सुबह सबसे पहले दीप प्रज्वलन होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उगते सूरज को अर्घ्य देकर निंबोली प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.