Sunday, 22 September 2024

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के चारों मंडलों के बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई

 


संगठन पर्व के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में प्राणप्रण से जुटकर अधिक से अधिक सदस्य बनाना है, क्योंकि देश को ताकतवार बनाने के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति बढ़ाई जाए। इसलिए अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा से जोड़ें, बूथ स्तर पर जो मतदाता पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें भी पार्टी से जोड़ें। हमारे नेतृत्व ने सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया है। विधायक होने के नाते मेरे लिए भी एक लक्ष्य निर्धारित है और उस निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मुझे भी अपने रेफरल कोड से सदस्य बनना है, सदस्यता अभियान के द्वारा ही हम लोगों से मिलकर उनको अपनी विचारधारा से जोड़ते हैं इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करना है। 


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जोधा सिंह अटवाल विधानसभा संयोजक शंकर मकोरिया तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल करुणाधाम मंडल अध्यक्ष डिंपल श्रीवास्तव टैगोर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया पंचशील मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय के साथ ही बूथों के अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.