जशपुरनगर: तस्करी कर झारखंड के बूचड़खाना ले जाए जा रहे 28 नग मवेशियों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से जब्त कर संरक्षित किया है। कार्रवाई के दौरान जंगल में फरार हुए तस्करों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भभरी गांव की है।
जानकारी के अनुसार एसपी शशि मोहन सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि भभरी गांव के जंगल के रास्ते तस्कर बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर एसपी शशि मोहन सिंह ने मवेशियों को संरक्षित करते हुए तस्करों को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक सरिता तिवारी और ईश्वर प्रसाद वारले के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित करके रवाना किया। पुलिस की टीम ने जरिया के आदर्श लोक शिक्षा केंद्र के पास घेराबंदी कर तस्करों पर शिकंजा कसा।
पुलिस की टीम को देख कर मवेशियों को हांक रहे तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। मौके से पुलिस टीम ने 28 नग गौवंश जब्त किए हैं। अज्ञात तस्करों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध किया है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.