Saturday, 2 December 2017

मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत बनेगा : शिवराजसिंह

मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत बनेगा : शिवराजसिंह





मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने गुजरात के कच्छ जिले की विधानसभा मांडवी के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।

श्री चौहान ने संबोधन में कहा कि नोटबदली भ्रष्टाचार को मिटाने का सफल प्रयास साबित हुआ है। भ्रष्टाचार नियंत्रित हुआ है। देश जी.एस.टी., कैश-लैस जैसे कार्यों से तेजी से आर्थिक सुधारों की ओर बढ़ रहा है। आर्थिक सुधारों के सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं। जीडीपी की विकास दर 5.7 से बढ़कर 6.3 हो गयी है। यह और तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्धशाली भारत निर्माण का सपना पूरा हो रहा है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश में विकास और गरीब कल्याण के कार्य तेजी से हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल स्वच्छता अभियान में देश में प्रथम दो स्थानों में आये हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्जवला योजना गरीबों के कल्याण की अभूतपूर्व योजनाये हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.