Wednesday 23 August 2017

राज्य मंत्री श्री जोशी ने नव-निर्मित बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण

राज्य मंत्री श्री जोशी ने नव-निर्मित बालिका छात्रावास का किया लोकार्पण

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दीपक जोशी ने कहा है कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहाँ कौशल के क्षेत्र में महिलाओं को टू-व्हीलर मैकेनिक का प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह अभूतपूर्व पहल है। राज्य मंत्री  जोशी ने सागर में शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नव-निर्मित बालिका छात्रावास का लोकार्पण करते हुए यह जानकारी दी। राज्य मंत्री ने आईटीआई सागर को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। विधायक  शैलेन्द्र जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महापौर  अभय दरे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

राज्य मंत्री  जोशी ने सहोदरा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सागर में ई-लर्निंग पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने फैशन टेक्नालॉजी विभाग की लेब का निरीक्षण किया और महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास-रूम को भी देखा। विधायक एवं जन-भागीदारी समिति के अध्यक्ष  शैलेन्द्र जैन, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास  संजय बंदोपाध्याय एवं तकनीकी शिक्षा संचालक प्रो. वीरेन्द्र कुमार इस अवसर पर मौजूद थे।

गृह एवं परिवहन मंत्री  भूपेन्द्र सिंह एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दीपक जोशी ने खुरई शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से मिले। मंत्रीद्वय ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिये प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य मंत्री  जोशी ने सागर में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक सागर  शैलेन्द्र जैन एवं विधायक नरयावली  प्रदीप लारिया भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.