मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधिक सेवा दिवस हम सबको प्रेरित करता है कि गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग को न्याय सहजता से सुलभ करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दिशा में प्रयास करने वाली विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि सभी को न्याय मिलने पर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर आगे बढ़कर कार्य कर रही है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.