मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती की सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीर्घ जीवन प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.