Sunday, 19 October 2025

परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया Baby Boy को जन्म

 परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया Baby Boy को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिवाली के शुभ अवसर पर माता-पिता बन गए हैं। आज परिणीति को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद परिणीति और राघव बने हैं माता-पिता।



इसी साल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में गुड न्यूज ही हिंट दी थी, और कुछ समय बाद ही अगस्त में इन्होंने इस हिंट की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया पर आये दिन प्रेगनेंसी को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रही हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान परिणीति दिल्ली में अपने पति राघव के घर में ही रह रही थीं।


दिवाली में मिली कपल को खुशियों की सौगात

दिवाली पर परिणीति और राघव के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में परिणीति को भर्ती किया गया था और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। परिणीति और राधव के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, 'हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद ही नहीं आती! बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।'

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.