Friday, 17 October 2025

राजभर ने बिहार में एनडीए के खिलाफ उतारे 53 उम्मीदवार

 राजभर ने बिहार में एनडीए के खिलाफ उतारे 53 उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।



सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत है। हमारे कार्यकर्ता काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। राजग से सीटें मांगी गई थीं, लेकिन हमारे हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है।


उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं, जबकि कुल 153 सीट पर पार्टी मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गठबंधन धर्म न निभाने का आरोप लगाया।


जल्द अन्य सीटों पर भी होगी घोषणा

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि अभी हमारी पार्टी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, आगे चलकर और प्रत्याशी चुनाव में उतरेंगे। हमारी भाजपा से बातचीत हुई थी। प्रदेश नेतृत्व के गलत फीडबैक के कारण हमको सीटें नहीं मिली हैं। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। ये लोग कम से कम 50 सीटों पर हारेंगे। हम लोग एक मोर्चा बना रहे हैं। उसकी भी लगभग बातचीत हो चुकी है, जो जल्द घोषित होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.