Friday, 8 August 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर इंदौर आएंगे

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर इंदौर आएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनी प्रवास पर नौ अगस्त की शाम इंदौर आएंगे। अगले दिन 10 अगस्त को श्री गुरुजी सेवा न्यास के प्रकल्प माधव-सृष्टि आरोग्य केंद्र के कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उनका इस वर्ष सात माह में यह तीसरा दौरा है। सरसंघचालक के आगमन की तैयारी में राष्ट्रीय आरएसएस का मालवा प्रांत जुट गया है। रामबाग में अर्चना एवं पंत वैध कॉलोनी के सुदर्शन कार्यालय पर पदाधिकारियों की चहलकदमी दिनभर बनी रही।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा के अनुसार सरसंघचालक नौ अगस्त की शाम सात बजे आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मालवा प्रांत की सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे।


पिछले सात महीने में उनका इंदौर में तीसरा आगमन है। सबसे पहले तीन जनवरी को आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम स्वर शतकम में शामिल हुए थे। इसके बाद 13 जनवरी को आए थे। इसमें रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

26 करोड़ में पूरा हुआ पहला चरण


कैंसर केयर सेंटर दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 26 करोड़ से इसके पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। इसके दूसरे चरण में हाइटेक मशीन और अन्य फ्लोर के निर्माण कार्य किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.