उत्तरकाशी में जलप्रलय से गंगोत्री धाम में 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटा
आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से मंगलवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के करीब 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें मुंबई और कर्नाटक के करीब 64 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा
हालांकि केंद्र ने कनेक्टिविटी बहाल होने पर उनसे संपर्क होने की उम्मीद जताई है। उधर, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच फंसे महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह जानकारी उनके महाराष्ट्र निवासी मित्र शेखर चौधरी ने दी है।
NDRF और ITBP की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है
मलबे से पटे उत्तरकाशी के धराली में जिंदगी की तलाश के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही ड्रोन सर्वे की मदद ली जा रही है। बचाव कार्य में जुटीं सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
अब तक 13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जिसमें सेना के रेस्क्यू के दौरान घायल होने वाले 11 जवान, 2 स्थानीय लोग शामिल है। वहीं, 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 1 मृतक की पहचान हुई है। दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि सेना के नौ जवानों सहित 19 लोग लापता हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.