Tuesday, 8 July 2025

Voter List अपडेट कराने के लिए सियासी दलों ने घोड़े खोले

 Voter List अपडेट कराने के लिए सियासी दलों ने घोड़े खोले

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट करने और नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए Bihar Voter Enumeration अभियान 2025 शुरू किया है। अगर आप 18 साल के हो चुके हैं या आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो यह सही मौका है अपना नाम उसमें जुड़वाने का। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होता है। इस बीच, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर का नाम लिस्ट में चढ़वाने के लिए राजनीतिक दलों ने घोड़े खोल दिए हैं। बीजेपी, जदयू, राजद जैसी पार्टियों ने अपने करीब डेढ़ लाख बूथ लेवल एजेंटों को मैदान में उतार दिया है।



ऑनलाइन : https://www.nvsp.in या Voter Helpline App से फॉर्म 6 डाउनलोड करें या ऑनलाइन भरें। और ऑफलाइन के लिए नजदीकी BLO (Booth Level Officer) या पंचायत / नगरपालिका कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं।

   

 जरूरी दस्तावेज

    पहचान पत्र: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि

    पते का प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक आदि

    जन्म तिथि का प्रमाण: 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र आदि


फॉर्म भरने का तरीका

    नाम और जन्म तिथि : स्पष्ट और सही दर्ज करें

    लिंग और पता: जैसे आधार/सरकारी दस्तावेजों में हो, वैसा ही भरें

    परिवार के वोटर: माता-पिता या पति/पत्नी का नाम जो वोटर लिस्ट में पहले से हो

फॉर्म जमा करने का तरीका

   ऑनलाइन : फॉर्म भरकर सबमिट करें, रसीद डाउनलोड करें या ऑफलाइन में भरे हुए फॉर्म को BLO को दें या मतदाता कार्यालय में जमा करें।

स्टेट्स कैसे जानें


https://www.nvsp.in या Voter Helpline App से एप्लिकेशन स्टेटस चेक करें। इस प्रक्रिया के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.