IAS सिबि चक्रवर्ती को सीएम सचिवालय से हटाया
भोपाल। स्पेन और दुबई के दौरे से डॉ. मोहन यादव की वापसी के बाद मंगलवार रात को सीएम सचिवालय से मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम. को हटा दिया गया। सिबी चक्रवर्ती एम. को भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
राज्य शासन ने आज मुख्यमंत्री के सचिव सिबि चक्रवर्ती को भवन विकास निगम का एम डी यानि प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। अभी तक उनके पास इस पद का अतिरिक्त प्रभार था।नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद सीएम सचिवालय में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। चक्रवर्ती को राज्य शासन के मंगलवार को जारी आदेश में मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। उनके पास यह विभाग मुख्यमंत्री के सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में था।
मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी जगह किसी नए अफसर की पदस्थापना नहीं की गई है। सचिवालय में पहले से इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.