Saturday, 5 July 2025

विपक्ष के बाद अब नीतीश कुमार के साथी ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर उठाए सवाल

 विपक्ष के बाद अब नीतीश कुमार के साथी ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर उठाए सवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर पुनरीक्षण पर राजनीति गरमाई हुई है। इसको लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है और इस प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताया है। वहीं अब NDA सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए बहुत कम समय दिया है और चुनाव आयोग को लोगों की चिंताओं का समाधान करना चाहिए।



‘कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए’

आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग जो कर रहा है, उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है, तो इसमें किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए? मतदाता सूची में संशोधन होना चाहिए। हालांकि, समय कम है और चुनाव आयोग को यह काम थोड़ा पहले कर लेना चाहिए था। चुनाव आयोग को सभी व्यक्त की जा रही चिंताओं का खुलकर समाधान करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.