Monday, 21 July 2025

26 या 27 अगस्त कब से शुरू होगा गणेश उत्सव का पर्व

 26 या 27 अगस्त कब से शुरू होगा गणेश उत्सव का पर्व

हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दौरान भक्त गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं। उनकी दस दिनों सेवा करते हैं। इस दौरान उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।



पूरे देश में भगवान गणेश के पंडाल सजते हैं। भक्त भजन-कीर्तन करते हैं। श्रद्धा से गणेश जी की आराधना की जाती है।


इस साल कब है गणेश चतुर्थी?

पंचांग के अनुसार 2025 में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है। यह 27 अगस्त को सुबह 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त गणपति की मूर्ति को घर, कार्यालय या पंडाल में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।


मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त

गणेश पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को मध्याह्न काल का शुभ समय माना गया है। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 05 मिनट बजे से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट बजे तक रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा करना शुभ रहेगा।

कब होगा गणेश विसर्जन?


गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को शनिवार को पड़ रही है। इस दिन भक्त आंखों में आंसू के साथ 'पुन्हा येनारे बाप्पा' कहकर गणेश प्रतिमा का जल में विसर्जन करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.