Wednesday, 11 June 2025

अनिल अंबानी की कंपनी ने रचा इतिहास,भारत की पहली निजी रक्षा अपग्रेड फर्म बनी

 अनिल अंबानी की कंपनी ने रचा इतिहास,भारत की पहली निजी रक्षा अपग्रेड फर्म बनी

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने भारत के रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी अब भारत की पहली निजी क्षेत्र की फर्म बन गई है जो बिना मूल निर्माता (OEM) के किसी सैन्य विमान के संपूर्ण अपग्रेड प्रोग्राम को स्वतंत्र रूप से अंजाम दे रही है। यह क्षेत्र अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSUs) और विदेशी रक्षा कंपनियों के ही अधीन रहा है।




डॉर्नियर-228 अपग्रेड में मिली बड़ी सफलता

कंपनी ने अब तक 55 डॉर्नियर-228 विमानों का सफलतापूर्वक अपग्रेड किया है। यह प्रोजेक्ट उसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिला था, जिसमें अमेरिका की Genesys Avionics कंपनी भी तकनीकी भागीदार रही। शुरू में 37 विमानों के लिए अनुबंध मिला था, जिसे सफल क्रियान्वयन के बाद 18 और विमानों का ऑर्डर मिला।


350 करोड़ आंकी गई है प्रोजेक्ट की कीमत

इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 350 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन उन्नत विमानों का उपयोग भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा किया जा रहा है। कंपनी अब अगले 7 से 10 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये के अपग्रेड अवसरों को लक्ष्य बना रही है।


भारत में उन्नयन का बढ़ता बाजार

भारत के पास हजारों की संख्या में पुराने सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हैं, जिनकी सेवा आयु 30 से 40 साल तक होती है। इन प्लेटफॉर्म्स को नवीनतम युद्ध तकनीक के अनुकूल बनाए रखने के लिए नियमित एवियोनिक्स, मिशन सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों का उन्नयन आवश्यक होता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.