Friday, 6 June 2025

लड़कियों की ड्रेस पर ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

 लड़कियों की ड्रेस पर ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय



मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Minister kailash vijayvargiya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। मंत्री के इस बयान से एक नई बहस छिड़ गई है। यह पहला मौका नहीं है जब विजयवर्गीय ने इस तरह की टिप्पणी की हो, इससे पहले भी अप्रैल 2023 में उन्होंने लड़कियों के कपड़ों की तुलना शूर्पणखा से की थी।

लड़कियों के पहनावे पर बोले मंत्री विजयवर्गीय

दरअसल, मोहन यादव सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर इंदौर पौधारोपण कार्यक्रम पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने लड़कियों के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, “मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं। जब भी बच्चियां सेल्फी लेने आती हैं, तो कहता हूं-बेटा, पहले अच्छे कपड़े पहनकर आना, फिर सेल्फी लेना।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे यहां जो लड़की अच्छा कपड़ा पहने और शृंगार करे, उसे अच्छा मानते हैं। लेकिन विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली को अच्छा समझा जाता है। ये उनकी सोच है।” 

महिलाओं को बताया देवी, कपड़ों पर टिप्पणी

मंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा, “मैं मानता हूं कि महिला देवी का स्वरूप होती है, इसलिए उन्हें अच्छे वस्त्र पहनने चाहिए। कम कपड़े पहनने वाली महिलाएं मुझे अच्छी नहीं लगतीं।” उनके अनुसार, “जिस प्रकार कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर लगती है, उसी प्रकार कम भाषण देने वाला नेता बेहतर होता है। मैं इसका पालन नहीं करता हूं।



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.