Friday, 6 June 2025

विदेशी धरती पर बेटे ने सवाल दागा, प्रूफ है क्या ? थरूर बोले – बिना सुबूत ऑपरेशन सिंदूर नहीं होता

 विदेशी धरती पर बेटे ने सवाल दागा, प्रूफ है क्या ? थरूर बोले – बिना सुबूत ऑपरेशन सिंदूर नहीं होता



कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor son) को एक कूटनीतिक कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय दर्शकों और मीडिया के सामने उस समय एक अनोखे मोड़ का सामना करना पड़ा, जब उनके बेटे ईशान थरूर (Eshaan Tharoor question) ने सीधे उनसे सवाल दाग दिया। कार्यक्रम अमेरिका के एक थिंक टैंक में हो रहा था, जहां वाशिंगटन पोस्ट में वरिष्ठ स्तंभकार ईशान श्रोता बन कर पहुंचे थे। ईशान ने पूछा कि क्या प्रतिनिधिमंडल को भारत सरकार ने यह जानकारी दी है कि पहलगाम हमले (Pahalgam terror attack) में पाकिस्तान के शामिल होने के बारे में कोई सुबूत है? क्योंकि पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। थरूर ने जवाब दिया कि पुख्ता सुबूत के बिना भारत ऑपरेशन सिंदूर (Operation sindoor) नहीं चलाता।


“यह मेरा बेटा है!” – पिता की हैरानी, बेटे की पत्रकारिता

भीड़ में से जानी-पहचानी आवाज़ सुन कर थरूर मुस्कराए और बोले, “ऐसा नहीं होना चाहिए… ये मेरा बेटा है!” ईशान ने शालीन अंदाज़ में कहा, “ईशान थरूर, वॉशिंगटन पोस्ट। निजी हैसियत से सवाल कर रहा हूँ।” लेकिन उनका सवाल पूरी तरह पेशेवर था- क्या भारत सरकार को पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर किसी विदेशी सरकार ने सुबूत दिखाने के लिए कहा?


थरूर का जवाब: भारत बिना सुबूत के सैन्य कार्रवाई नहीं करता

थरूर ने संजीदा अंदाज़ में कहा, “भारत ऐसा देश नहीं है जो बिना ठोस प्रमाण के कोई ऑपरेशन चलाए। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ बिना पुख्ता इनपुट्स के नहीं हुआ।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने उनसे प्रत्यक्ष रूप से सुबूत नहीं मांगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.