Sunday, 1 June 2025

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला

 यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला

यूक्रेन ने रूस के दो रणनीतिक एयरबेस पर भीषण ड्रोन अटैक (Ukraine drone strike) कर भारी नुकसान पहुंचाया है। यह अब तक का सबसे बड़ा हमला (Russian airbase attack) माना जा रहा है, जिससे रूस की एयर डिफेंस प्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के एंगल्स एयरबेस (Engels Kursk drone strike) और कुर्स्क मिलिट्री बेस (Kursk Military Base) को टारगेटेड ड्रोन स्ट्राइक से तबाह कर दिया। ये दोनों एयरबेस रूस की रणनीतिक लंबी दूरी की बमवर्षक क्षमता की रीढ़ माने जाते हैं।


इस हमले की तीव्रता कहां तक

50 से ज़्यादा ड्रोन तड़के 3 बजे रूस की एयरस्पेस में दाखिल हुए। कई शॉर्ट-रेंज मिसाइलों और loitering munitions का इस्तेमाल किया गया। हमले से दोनों एयरबेस में भारी आगजनी हुई और 7 विमान जल कर खाक हो गए। वहीं 14 से ज़्यादा सैन्यकर्मी घायल, कई लापता हैं।

रूस का रडार सिस्टम विफल ?

यह हमला उस समय हुआ जब रूस की वायु रक्षा प्रणाली मासिक रूटीन सर्विसिंग में थी। विशेषज्ञों के अनुसार,”यूक्रेन ने न सिर्फ समय का चयन सटीक किया, बल्कि रूस की वायु सुरक्षा में बड़ी खामियों को उजागर कर दिया है।”

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.