26 जून से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि
गुप्त नवरात्रि 2025 की शुरुआत इस बार 26 जून (बुधवार) को आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से हो रही है। खास बात यह है कि यह पर्व आर्द्रा नक्षत्र, ध्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग में प्रारंभ होगा, जो साधना और आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। गुप्त नवरात्रि का समापन 4 जुलाई (गुरुवार) को होगा। इन नौ दिनों में साधक मां दुर्गा के दुर्लभ और गुप्त स्वरूपों की साधना करते हैं। इस दौरान कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती, दस महाविद्याओं की पूजा और विशेष मंत्रों का जाप करने से चमत्कारी फल मिलते हैं। आषाढ़ मास को वर्षा प्रधान और शक्ति पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.