Saturday, 3 May 2025

पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर लगा बैन

 पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर लगा बैन

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रही है। अब सरकार ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात होने वाले सामान पर बैन लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया है।


भारत में अपनी विदेश व्यापार नीति में एक प्रावधान जोड़ा, इसके तहत अब पाकिस्तान से भारत में इंपोर्ट होने वाले सभी सामान पर तुरंत बैन लगा दिया गया है। सभी से जल्द से जल्द इसका पालन करने को कहा गया है।

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर लगातार कड़ा रुख अपना रहा है, सबसे पहले सिंधु नदी का पानी रोकने को लेकर निर्णय लिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयर स्पेस बंद की गई। अब पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर बैन लगाया गया।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.