Tuesday, 13 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी

 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में 11 दिवसीय तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों के पराक्रम के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 23 मई तक चलने वाली इस यात्रा में समाज के प्रमुख सदस्य, पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभियान का स्वरूप पूरी तरह राजनीतिक नहीं होगा और वे एक ऐसे मुद्दे पर लोगों को एकजुट करना चाहते हैं जिसे समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.