Wednesday, 14 May 2025

आज रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु बदलेंगे राशि

 आज रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु बदलेंगे राशि

ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति का विशेष महत्व है। इस वर्ष उनका दूसरा सबसे महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। बुधवार 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।


यह गोचर शनि के बाद इस वर्ष का सबसे प्रभावशाली ग्रह गोचर माना जा रहा है, जिसका असर न केवल देश-दुनिया पर, बल्कि व्यक्तिगत जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार बृहस्पति को वाणी, शिक्षा, संतान, विवाह और करियर का कारक ग्रह माना जाता है। इनके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को वैवाहिक सुख, करियर में उन्नति और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है। बृहस्पति एक राशि में लगभग 12 महीने तक रहते हैं, जिससे उनका यह गोचर लंबे समय तक प्रभावी रहेगा।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बृहस्पति का यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शुभ ग्रह जीवन के कई क्षेत्रों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। बृहस्पति की दृष्टि, विशेष रूप से पंचम, सप्तम और नवम भाव पर अत्यंत शक्तिशाली मानी जाती है।

यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर इन तीन राशियों के लिए कैसे लाभकारी सिद्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.