मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध कथा वाचक 1008 श्री कोकिल जी महाराज के प्रभुमिलन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन धर्म के ध्वज वाहक, परम पूज्य गुरुदेव प्रसिद्ध कथा वाचक 1008 श्री कोकिल जी महाराज के प्रभुमिलन होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री कोकिल जी महाराज का जाना सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि महाराज जी ने तप, सेवा और कथा अमृत से असंख्य लोगों को भक्ति मार्ग पर अग्रसर किया। उनकी वाणी व विचार सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से परम पूज्य गुरुदेव जी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी अनुयायियों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.