Sunday, 20 April 2025

दूसरी बार साथ दिखेंगे तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम

 दूसरी बार साथ दिखेंगे तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम


बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ रही हैं। खबर आई है कि वो निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में काम कर सकती हैं। इसके लिए लगभग उनका नाम तय हो गया है। इसमें जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाएंगे।

ये एक बायोपिक फिल्म होगी। ये मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी उनकी आत्मकथा ‘लेट मी से इट नाउ’ से ली गई है। इसमें जॉन और तमन्ना की जोड़ी वेदा के बाद फिर से साथ दिखेगी। वेदा में तमन्ना ने जॉन की पत्नी का छोटा सा रोल किया था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.