दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत आएंगे
दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपनी दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली आएंगे।
क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। यहां पर वे विभिन्न मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और उच्च स्तर के व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर के भोजन के दौरान क्राउन प्रिंस के साथ बातचीत करेंगे। वे विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट करेंगे।
शाम को उपप्रधानमंत्री अल मकतूम मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.