Saturday, 5 April 2025

दिल्ली कैपिटल्स से मिली शर्मनाक हार के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास

 दिल्ली कैपिटल्स से मिली शर्मनाक हार के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास



पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी आज IPL से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इस तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों पर हैं। दरअसल, इसकी वजह यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमएस धोनी के माता पिता मैच देखने स्टेडियम में मौजूद हैं। उनके साथ धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी है। उनकी संन्यास को लेकर अटकलें इस वजह से हो रही है, क्योंकि आमतौर पर धोनी के माता-पिता स्टेडियम में नजर नहीं आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण (डेब्यू) किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड जीता, लेकिन कभी भी उनके माता-पिता को क्रिकेट स्टेडियम में नहीं देखा गया। धोनी के माता-पिता की अचानक उपस्थिति से उन तमाम अटकलों को बल मिला है कि शायद यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल मैच हो।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में एमएस धोनी की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अब पहले की तरह पूरी लय में लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इस वजह से उनका बल्लेबाजी क्रम स्थिति के मुताबिक तय किया जाता है। यहां यह बताना जरूरी है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू मैदान पर एमएस धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिसकों लेकर वह आलोचकों के घेरे में आ गए थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.