Tuesday, 29 April 2025

भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल ने रचा इतिहास

 भारतीय क्रिकेटर प्रतिका रावल ने रचा इतिहास

महिला वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए भारत की ओपनर प्रतिका रावल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेटर में लगातार 5 अर्द्धशतक लगाने वाली वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया था।


दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इस मुकाबले में प्रतिका रवाल ने महज 58 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 91 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के संग 79 रन बनाकर आउट हुई। इससे पहले 24 वर्षीय प्रतिका रावल ने इस साल राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ 10 जनवरी और 12 जनवरी को वनडे में अर्द्धशतक ठोका था। इसके बाद 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ 154 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद मौजूदा महिला वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली थी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.