उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, हरदा जिले के कलेक्टर बदले, 9 आईएएस, 2 RAS अफसरों के तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश में 9 आईएएस और दो राज्य प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में सिंहस्थ के आयोजन की तैयारी के तहत फेरबदल करते हुए रोशन कुमार को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। जनसम्पर्क संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा कलेक्टर की कमान सौपी गई है। मोदी के दौरे के बाद अशोकनगर कलेक्टर को हटा दिया गया है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.