Sunday, 23 March 2025

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री शामिल हुए

  भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री शामिल हुए 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, बिहार शासन के मंत्री  राजू कुमार सिंह एवं बिहार के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ स्नेह मिलन सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री व बिहार दिवस अभियान के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, बिहार दिवस अभियान के सह प्रभारी विजय दुबे एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.