विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। रंगमहल चौराहे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हो गए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल रहे। वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह को पसलियों में लोहे की रोड लगने की सूचना मिली है।
घटना से थोड़ी देर के बाद ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई। वहीं, बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश में गेहूं, धान और सोयाबीन की खेती घाटे का सौदा हो गई है। समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान कांग्रेस हर मंडी में जाकर किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.