Monday, 17 March 2025

अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर

 अमृतसर में मंदिर पर हमला करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर

पंजाब के अमृतसर में सोमवार को ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाशों में से एक की पुलिस एकनकाउंटर में मौत हो गई। एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। वही घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान गुरसिदक उर्फ ​​सिदकी के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी विशाल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।


बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने राजसांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई। 

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार जब SHO छेहरटा ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.