भारत दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर में होगा शामिल
भारत आज दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर में शामिल होगा। अर्थ ऑवर का आयोजन प्रत्येक वर्ष मार्च में रात 08:30 से 09:30 तक होता है। इस घंटे के दौरान, दुनिया भर के लोग सभी अनावश्यक लाइट बंद कर देते हैं। भारत में, प्रतिष्ठित स्थल, स्मारक, सार्वजनिक और निजी संस्थान, व्यवसाय और समुदाय इस आयोजन में एक साथ भाग लेते हैं। इस वर्ष के अर्थ ऑवर का विषय – जल के प्रति जागरूक बनें, जल संरक्षण और स्थायी प्रथाओं की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
अर्थ ऑवर पहली बार वर्ष 2007 में सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शुरू किया गया था।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.