भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है- शोभा करंदलाजे
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज मिजोरम के आइजोल में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सुशासन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करके लोगों को सशक्त बनाया है। सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, प्रगति और विकास केवल मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ ही हासिल किया जा सकता है। राज्य मंत्री करंदलाजे ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान दे रही है। पूर्वोत्तर को अपने उत्पादों की जैविक प्रकृति के कारण कृषि और बागवानी उत्पादों में बढ़त हासिल है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक धन आवंटित कर रही है जिससे पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आ रही है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.