सैफ के बाद जीनत अमान के साथ हुआ हादसा
बॉलीवुड स्टार्स के लिए नया साल कुछ अच्छा नहीं आया है। 16 जनवरी को सैफ अली खान के घर पर एक चोर ने घुसकर उन पर 6 वार किए, जिससे उनका ऑपरेशन करना पड़ा। जैसी ही सैफ घर आए, तो अब बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही जीनत अमान ने बड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया जिससे उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके गले में गोली अटक गई थी और वह दर्द से तड़प रही थीं। उनके घर में कुत्ते और बिल्लियों के अलावा कोई नहीं था जो उनकी जान बचा सकता था और ये हादसा 20 जनवरी की रात को हुआ था। इस खबर के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी डर गए हैं। वह अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं। इस पोस्ट ने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पूरी बात लिखी है। उन्होंने बताया कि ये हादसा उनके साथ उस समय हुआ जब वह स्टूडियो में शूट करने के बाद घर लौटी थीं। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी जान पर कैसे बन आई थी? कैसे उनकी जान जाते-जाते बची है। जीनत अमान ने लिखा, “अंधेरी के एक स्टूडियो में दिनभर के शूट के बाद मैं घर लौटी तो लिली बेहद खुश थी। मैंने उसे प्यार किया, जिसकी वो हकदार है। फिर मैंने अपने रात के सारे काम किए और सोने से पहले आखिरी काम था अपनी ब्लड प्रेशर की गोली लेना। मैंने गोली अपने मुंह में रखी और पानी पीया। इसके बाद मुझे ऐसा लगा, जैसे मेरी सांस अटक गई है। वह छोटी सी गोली मेरे गले में फंस गई थी। यह इतने नीचे थी, जिसे उल्टा नहीं किया जा सकता था और इतने ऊपर थी कि इसे निगला नहीं जा पा रहा था। मैं अब भी सांस ले पा रही थी, मेरी सांस रुक गई थी। मैंने फिर पानी पीया और, लेकिन गोली अटकी रही।”

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.