Saturday, 25 January 2025

गणतंत्र दिवस पर होगा देहदान-अंगदान करने वालों का सम्मान

 गणतंत्र दिवस पर होगा देहदान-अंगदान करने वालों का सम्मान

अभिनव प्रयासों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की दिशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा देहदान-अंगदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अंगदान जागरूकता के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सी एम एच ओ कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात किया जाएगा। इस दौरान देहदान-अंगदान करने वाले 28 व्यक्तियों के परिजनों को सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में देहदान, किडनी, लीवर, नेत्र, त्वचा करने वाले लोगों के परिजनों द्वारा संस्मरण एवं अनुभव भी साझा किए जाएंगे।


होंगे आयोजन

विगत वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से निशुल्क उपचारित हुए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई थी । इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का मनोबल मनोबल बढ़ाया गया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से मुख एवं दंत रोग परीक्षण शिविर का आयोजन सी एम एच ओ कार्यालय में होगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे । इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया जावेगा। साथ ही इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.