राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख
प्रयागराज के कुंभ मेले में भगदड़ के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। एक सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ने जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.