Monday, 20 January 2025

भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने पहले खो-खो विश्व कप में खिताब जीतकर इतिहास रचा

 भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने पहले खो-खो विश्व कप में खिताब जीतकर इतिहास रचा

महिला हॉकी लीग में कल रात राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में ओडिशा वॉरियर्स ने श्राची राढ बंगाल टाइगर्स को 4-1 से हरा दिया। ओडिशा वॉरियर्स के लिए मिशैल फिलेट, यिबी जैनसन‍ और नेहा गोयल ने गोल किए, वहीं उदिता ने श्राची राढ बंगाल टाइगर्स के लिए गोल किया।


ओडिशा वॉरियर्स अब आठ अंक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। इससे पहले रांची में खेले गए मैच में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, बाद में ओडिशा ने पेनल्‍टी शूटआउट से जीत हासिल की थी।

पुरूष हॉकी इंडिया लीग में कल रात कलिंग लैंसर्स ने दिल्‍ली एसजी पाइपर्स को पेनल्‍टी शूटआउट में 3-2 से हराकर जीत हासिल की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहला खो-खो विश्वकप जीतने पर भारतीय पुरूष और महिला टीमों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि खिलाडि़यों ने देश के इस पारंपरिक खेल में अपनी श्रेष्‍ठता प्रमाणित की है। उन्‍होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी और इस खेल को अधिक लोकप्रिया बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी पुरुष और महिला टीमों को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय खिलाड़ियों के अप्रतिम कौशल, संकल्प और आपसी तालमेल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने देश के पारंपरिक खेलों की ओर ध्यान खींचा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.