Thursday, 30 January 2025

पन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूरों की मौत

 पन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूरों की मौत

पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।


पन्ना पुलिस अधीक्षक ने तीन लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इनकी पहली प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द इलाज कराने की है। इस घटना की जांच भी की जाएगी।

फैक्ट्री के अंदर बन रही दूसरी यूनिट का काम लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.