Friday, 24 January 2025

चेन्नई में भी नहीं होगा मोहम्मद शमी का कमबैक

 चेन्नई में भी नहीं होगा मोहम्मद शमी का कमबैक

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी को तैयार हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से चोटिल चल रहे शमी बीते 14 महीनों से कोई मैच नहीं खेले हैं. उन्हें चयनकर्ताओं चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए जगह दी है. लेकिन सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली और अब चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे मैच में भी ऐसे ही आसार हैं. 


ऑलराउंडर खिलाड़ियों के जिम्मे फास्ट बॉलिंग

दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यहां एक तेज गेंदबाज और 3 स्पिनरों को मौका दिया था. भारत ने तेज गेंदबाजी का बाकी काम अपने दो ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और नीतिश कुमार रेड्डी के लिए छोड़ा था. हालांकि भारत को अर्शदीप सिंह की बेहतरीन बॉलिंग और हार्दिक पांड्या के सपॉर्ट के चलते तीसरे तेज गेंदबाज की ओर भी नहीं जाना पड़ा. इसके अलावा टीम इंडिया के तीनों स्पिनरों ने इंग्लैंड पर ऐसा शिकंजा कसा कि वह 132 रनों पर ढेर हो गई.

बैटिंग लाइनअप में बनती है गहराई

अब जब मैच चेन्नई के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां कि पिच हमेशा से ही स्पिनरों को मददगार रहती है. ऐसे में टीम इंडिया यहां अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव करना नहीं चाहेगी. मतलब साफ है कि स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपनी वापसी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. इस कॉम्बिनेशन से भारत की बैटिंग लाइनअप में गहराई बनती है, जो टी20 फॉर्मेट में बहुत कारगर मानी जाती है.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.