दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव के दौरान आयोजित फैशन शो में दोनों मंत्रियों ने लिया हिस्सा। दोनों ही मंत्रियों ने पहन रखी थी नोर्थ-ईस्ट की मशहूर एरी सिल्क जैकेट। दोनों नेताओं के बीच रैंप पर गजब का तालमेल देखने को मिला। दोनों नेताओं ने अपने पहनावे से भी लोगों को काफी प्रभावित किया।
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दोनों मंत्रियों को वाइब्रेंट कलर के कपड़े पहने और रैम्प पर चलते हुए देखा जा रहा है। पारंपरिक पूर्वोत्तर शैली की जैकेट पहने दोनों मंत्रियों ने पूर्वोत्तर भारत की जीवंत फैशन विरासत को कुछ इस तरह से दर्शाया। राजनीति के मंचों से अलग फैशन शो में सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला। अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ सिंधिया का जलवा रैंप पर भी कायम रहा। उन्होंने किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह रैंप वॉक किया। अष्टलक्ष्मी महोत्सव में विशेष निवेशक गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापार जगत की हस्तियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा, निवेश के अवसरों की खोज और पूर्वोत्तर भारत के लिए अभिनव सहयोग को बढ़ावा देना है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.