राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजभवन आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रवास से लौटे राज्यपाल पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश प्रवास पर पधारे केरल के राज्यपाल आरिफ मो. खान का भी राजभवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस सुरेश कुमार कैत, उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.