मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंगलवार को श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत विकास की गाड़ी में सवार हैं और भजपा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है। जनता कांग्रेस के लूटपाट एक्सप्रेस के झांसे में न आए, क्षेत्र के विकास के लिए ही रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि भाजपा ने रामनिवास रावत को बिना विधायक के मंत्री बनाया, आप क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्हें विधायक बनाएं, ताकि रावत मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहें। क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए आप सभी 13 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह चुनाव अलग प्रकार का चुनाव है। अभी तक भाजपा और रामनिवास रावत अलग-अलग थे। इस विधानसभा उप चुनाव में भाजपा और प्रदेश शासन के मंत्री रामनिवास रावत एक साथ हैं। भाजपा और रावत के साथ आने से दोनों लोगों की ताकत इस विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी है। इस बढ़ी हुई ताकत का फायद इस क्षेत्र की जनता को ही मिलेगा। अभी भाजपा ने रामननिवास रावत को बिना विधायक ही मंत्री बनाया है। इस क्षेत्र के विकास के लिए आप लोग 13 नवंबर को भाजपा को वोट दें और रावत को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लोग अपने क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनाने के लिए प्रयास करते हैं, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। भारतीय जनता पार्टी ने रावत को बिना विधायक ही मंत्री बनाया है। इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता सबसे अधिक वन विभाग से संबंधित मामलों को लेकर परेशान होती है। आप रामनिवास रावत को विधायक बनाइए, वे ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द समाधान कराएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विजयपुर विधानसभा के ग्राम बड़ागांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के पश्चात ग्राम वीरपुर, पांचों, घूघस, निनिवास, श्यामपुर, ओछापुर, कर्राई, पिपरानी में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.