Thursday, 7 November 2024

सूर्य देव और छठी मैय्या की आराधना के महापर्व की शुभकामनाएं - भगवानदास सबनानी


नहाय-खाय के साथ शुरू हुए लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज शहर के तालाब घाटों समेत कई स्थानों पर महापर्व के आयोजन किया जा रहे हैं। डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा आराधना किया जा रहा है कई घाटों पर मेले भी लगाए गए हैं। भोजपुरी लोकगीतों के द्वारा एक अलग ही छठा बिखरी हुई है, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रेमपुरा घाट पर भी महापर्व की अनोखी छटा देखने को मिली। आस्था के महापर्व पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा भी प्रेमपुरा घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गई एवं पुष्प वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर छठ मैय्या से सभी के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भी क्षेत्रीय विधायक को इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिकों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.