भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी कैलाश मकवाना प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। देर रात गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। मकवाना वर्तमान में मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं। अब वे मध्यप्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे। आदेश के मुताबिक मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। वर्तमान डीजीपी सक्सेना आगामी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.